ऐसे लोगों की पहचान करें जिनके नाम सूची में नहीं
Auraiya News - अछल्दा में पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने एसआईआर फार्म भरवाने की रणनीति बनाई और 6 मार्च की अंतिम तिथि का ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करने और नए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए अभियान चलाने की बात की।

अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित नहर कोठी पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एसआईआर फार्म भरवाने को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि एसआईआर फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित है, इसलिए कार्यकर्ता ऐसे लोगों की पहचान करें जिनके नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि एसआईआर में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाए। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नए वोट भी प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
बैठक के बाद पूर्व राज्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। बैठक में पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल, प्रधान अवनीश ठाकुर, रिंकू तोमर, धीरज यादव, सम्राट श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



