770 किलो छेना जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया

Feb 28, 2026 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - होली के पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 19 से 28 फरवरी तक मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। छापेमारी में 280 किलोग्राम संदिग्ध बर्फी और 770 किलोग्राम छेना मिठाई नष्ट की गई। मानक के विपरीत पाए गए नमूनों की जांच की जाएगी।

770 किलो छेना जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया

औरैया, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 19 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और वीरन सिंह की संयुक्त टीम ने बाबरपुर तिराहा स्थित मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मिल्क केक, बर्फी और पनीर सहित कुल सात नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मौके पर 280 किलोग्राम संदिग्ध बर्फी अनुमानित मूल्य 56 हजार रुपये नष्ट कराई गई।

इसके बाद बाबरपुर स्थित एक निर्माण इकाई से छेना मिठाई के दो नमूने लिए गए और 770 किलोग्राम छेना मिठाई अनुमानित मूल्य 1,63,800 रुपये जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराई गई। शासन से प्राप्त मोबाइल फूड सेफ्टी वैन प्रयोगशाला द्वारा मौके पर खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच की गई। मानक के विपरीत पाए गए प्रतिष्ठानों से विधिक नमूने लेकर उन्हें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।