अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, पांच लोग बाल-बाल बचे

Feb 07, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - बेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तिलक समारोह से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी घायलों को मामूली चोटें आईं और बाद में घर भेज दिया गया।

अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, पांच लोग बाल-बाल बचे

बेला, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तिलक समारोह से लौट रहे कार सवार पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के तिर्वा कस्बे में तिलक चढ़ाकर कार सवार लोग जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव स्टऊ मताना लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही उनकी कार बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर स्थित गांव पिपरौली शिव के पास बंबे के समीप पहुंची, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार में सवार डॉ. अमित कुमार पुत्र मानसिंह निवासी अशोक नगर इटावा, विक्रम सिंह पुत्र आनंद कुमार व उनकी पत्नी बीना निवासी लखना जनपद इटावा तथा विजय सिंह पुत्र राजाराम कुशवाहा व उनकी पत्नी कुशमा देवी निवासी स्टऊ मताना, रसूलाबाद को मामूली चोटें आईं। बाद में दूसरे वाहनों की मदद से सभी को उनके घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।