Auraiya News: आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, तीन रेफर

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: सोमवार को थाना बेला क्षेत्र में बेला-कानपुर मार्ग पर नहर पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Auraiya News: आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, तीन रेफर

Auraiya News: थाना बेला क्षेत्र में बेला-कानपुर मार्ग पर नहर पुल के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया, जबकि दो घायलों को परिजन निजी वाहन से कानपुर के अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक याकूबपुर की ओर से आ रहे थे। नहर पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में लाखी गांव निवासी 17 वर्षीय चंदन और 18 वर्षीय गगन घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। दूसरी बाइक पर नुनारी निवासी 46 वर्षीय साकिर, उनका 16 वर्षीय बेटा साहिद तथा 25 वर्षीय आशिफ सवार थे। तीनों साहिद की दवा लेने कानपुर जा रहे थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 पुलिस ने उन्हें सीएचसी बेला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, तिर्वा मेडिकल कॉलेज जनपद कन्नौज रेफर कर दिया। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को याकूबपुर पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिलेश कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।