औरैया में हाईटेंशन लाइन की चिनगारी से 12 बीघा गेहूं की फसल राख
Auraiya News - सिखू गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिनगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने प्रयास किए। कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई के दौरान यह घटना हुई। नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की बात की गई।

सहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिखू गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिनगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे करीब 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि बुधवार सुबह कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान हाईटेंशन तार से निकली चिनगारी फसल पर गिर गई और देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
आग से सुनील, संजय, धर्मेंद्र पुत्र सूरजभान व शिवपाल पुत्र राजबहादुर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि कंबाइन मशीन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। वहीं लेखपाल पवन दीक्षित ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


