सोलर पैनल रूम में लगी आग, 105 बैटरियां जलीं

May 02, 2023 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - अछल्दा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में सोलर पैनल रूम में अचानक आग लग...

सोलर पैनल रूम में लगी आग, 105 बैटरियां जलीं

अछल्दा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में सोलर पैनल रूम में अचानक आग लग गई। जिससे अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से भीषण आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लाखों रुपए कीमत की 105 बैटरियां जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के सोलर पैनल कक्ष में मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे थानाप्रभारी सत्यप्रकाश ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा कड़ी मशक्कत कर भीषण आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लगभग पांच लाख रुपए कीमत की 105 बैटरियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव ने बताया है कि अस्पताल परिसर में बिजली आपूर्ति के लिए 10 पैनल सोलर लाइट के लिए 105 बैटरी लगी हुई थी। सभी जल गई हैं। अधीक्षक ने बताया है कि इस घटना के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी सूचना दे दी गई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।