शॉर्टसर्किट से गरीब की झोपड़ी जली, गृहस्थी का सामान राख

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैदपुर के दासीपुर में शुक्रवार को शॉर्टसर्किट से लगी आग में एक गरीब परिवार की फूस की झोपड़ी जल गई। हादसे में गृहस्थी का सामान, कपड़े, राशन और 10 हजार रुपये जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नुकसान हो चुका था।

शॉर्टसर्किट से गरीब की झोपड़ी जली, गृहस्थी का सामान राख

एरवाकटरा, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैदपुर के मजरा दासीपुर में शुक्रवार दोपहर शॉर्टसर्किट से लगी आग में एक गरीब परिवार की फूस की झोपड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में गृहस्थी का सामान, कपड़े, राशन और नगद रुपये आग की भेंट चढ़ गए। दासीपुर निवासी रविनाथ पुत्र घमंडीनाथ ने बताया कि शुक्रवार दोपहर भोजन करने के बाद वह झोपड़ी में लेटा हुआ था। तभी अचानक शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी ने फूस की झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी में आग लगने पर पत्नी सपना देवी और दो वर्षीय बेटी तानवी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े, राशन और करीब 10 हजार रुपये नकद जलकर राख हो चुके थे। घटना की सूचना पर ग्राम पंचायत सचिव रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नुकसान का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।