आग लगने से चार दुकानों का लाखों का सामान खाक
Auraiya News - कंचौसी में नहर पुल पर रविवार रात भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग में दो हेयर ड्रेसर की दुकानें, एक पान की गुमटी और एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान शामिल हैं। नुकसान का अनुमान दस लाख रुपये से अधिक है। दुकानदार प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।

कंचौसी, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा कंचौसी बाजार स्थित नहर पुल पर रविवार देर रात भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की चपेट में दो हेयर ड्रेसर की दुकानें, एक पान की गुमटी और एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान आ गई। घटना में करीब दस लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी समीर खान और मोहित सविता की हेयर ड्रेसर की दुकानें, सुभाष राठौर की पान की गुमटी तथा मुकेश की रेडीमेड गारमेंट की अस्थाई टीनशेड दुकान नहर पुल के पास स्थित हैं। रविवार रात करीब तीन बजे अचानक अज्ञात कारणों से दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों दुकानें उसकी चपेट में आ गईं。
आग बुझाने के प्रयास
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलने लगा। आग में फर्नीचर, कपड़े, हेयर कटिंग का सामान, पान गुमटी का सामान समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।
सूचना और नुकसान का आकलन
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी काफी देर बाद मौके पर पहुंची। तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर कंचौसी चौकी पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का आकलन किया। लेखपाल देवराज ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर राजस्व विभाग को भेजी जाएगी। घटना के बाद दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


