ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयालॉकडाउन का डर, मजदूर लौटने लगे घर

लॉकडाउन का डर, मजदूर लौटने लगे घर

औरैया। िहन्दुस्तान संवाद लॉक डाउन के डर से महाराष्ट्र सहित अन्य दूसरे राज्यों...

लॉकडाउन का डर, मजदूर लौटने लगे घर
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSun, 11 Apr 2021 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

औरैया। िहन्दुस्तान संवाद

लॉक डाउन के डर से महाराष्ट्र सहित अन्य दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूर फिर से अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। नाइट कफ्र्यू के चलते रात को उन्हें काम नहीं मिल रहा है। और ना ही वह ओवर टाइम कर पा रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की कटाई चल रही है। जिसके चलते वह घर पर आकर मजदूरी करने की मंशा बना रहे हैं।

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के डर से दूसरे राज्यों में रहने वाले मजदूर दहशत में हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बढ़ने से लॉकडाउन जैसे हालात हैं । वहीं दिल्ली सहित कई राज्यों में नाइट कफ्र्यू लागू हो गया है। जिसके चलते मजदूर नाइट ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं ओवर टाइम भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें बीते वर्ष लॉक डाउन का वह भयावह मंजर नजर आ रहा है। उनका कहना है कि गांव में इस समय गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में यदि वह गांव जाएंगे। तो वहां भी उन्हें मजदूरी मिल जाएगी। और वह अपने परिजनों के साथ रहेंगे। यहां पता नहीं कब लॉक डाउन लग जाए। और फिर से मुसीबत आ जाए। बीते वर्ष अचानक लॉक डाउन होने से उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बाहर से आ रहे यात्रियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने की खबर सुनकर घरवाले भी लगातार फोन करके घर वापस बुला रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें