औरैया में चाकू हमले में पिता-पुत्री घायल, आरोपित समेत कई लोग चोटिल
Auraiya News - बेला थाना क्षेत्र के ग्राम हरदू में एक विवाद के दौरान पिता-पुत्री चाकू से घायल हो गए। अवधेश अग्निहोत्री ने दिनेश यादव पर हमला किया, जिससे दिनेश और उनकी बेटी खुशी घायल हो गईं। ग्रामीणों ने अवधेश की पिटाई की। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेला, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम हरदू में शनिवार सुबह हुए विवाद के दौरान चाकू चलने से पिता-पुत्री घायल हो गए। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों की पिटाई में आरोपित युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर बिधूना निवासी अवधेश अग्निहोत्री (27) पुत्र बृजेंद्र शरण शनिवार सुबह करीब पांच बजे साइकिल से ग्राम हरदू पहुंचा और एक घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि घर के मालिक दिनेश यादव ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई।
घटना का विवरण
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अवधेश ने दिनेश यादव पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी खुशी और पत्नी नीलम यादव को भी चोटें आईं।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अवधेश अग्निहोत्री की पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में उपचार
प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश यादव और उनकी बेटी खुशी को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं अवधेश को पहले सीएचसी बेला ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे भी तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। तिर्वा से चिकित्सकों ने दिनेश यादव को बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों का उपचार जारी है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


