
तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
संक्षेप: Auraiya News - - हादसे में एक गंभीर घायल, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई कार मकान में घुसी, मृतक के घर में मचा कोहरामफोटो: 13 मृतक की फाइल फोटो। 14 मौके पर जुटे लोग व पुलिस।फफूंद, संवाददाता।फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर...
- हादसे में एक गंभीर घायल, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई कार मकान में घुसी, मृतक के घर में मचा कोहराम फोटो: 13 मृतक की फाइल फोटो। 14 मौके पर जुटे लोग व पुलिस। फफूंद, संवाददाता। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर भाग्यनगर ब्लाक कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार पास के एक मकान में जा घुसी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बिंदपुर निवासी 40 वर्षीय देवेश उर्फ सर्वेश राजपूत खेती-किसानी के साथ पशुओं का उपचार भी करते थे।

गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे वह किसी कार्य से भाग्यनगर ब्लाक कार्यालय आए थे। कार्यालय के बाहर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वह फोन पर बात कर रहे थे। तभी दिबियापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया और सीधे बाइक व उस पर बैठे सर्वेश को रौंद दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पास के एक मकान में घुस गई। हादसे में कार सवार युवक 29 वर्षीय कुलभूषण सिंह पुत्र ऊदल सिंह निवासी शांति नगर दिबियापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी दिबियापुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने सर्वेश राजपूत को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कुलभूषण को प्राथमिक उपचार के बाद 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के घर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सर्वेश के परिवार में पत्नी के अलावा 14 वर्षीय पुत्र शिवा और 12 वर्षीय पुत्री सौम्या हैं, जो पिता के निधन से बेहाल हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल कार सवार युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




