ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयानिचले इलाकों के किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

निचले इलाकों के किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

बारिश के बाद क्षेत्र के निचले इलाकों व नहर के किनारे वाले किसानों ने धान के फसल की रोपाई शुरू कर दी है। हलांकि अभी भी कई गांवों में किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं। और धान की रोपाई करने...

निचले इलाकों के किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSun, 14 Jul 2019 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश के बाद क्षेत्र के निचले इलाकों व नहर के किनारे वाले किसानों ने धान के फसल की रोपाई शुरू कर दी है। हलांकि अभी भी कई गांवों में किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं। और धान की रोपाई करने के लिए अच्छी बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।

कुछ दिन पूर्व हुई बारिश आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे नहर किनारे व निचले भागों में अगैती धान की रोपाई करने वाले किसान खेतों में तैयार धान की नर्सरी रोपाई करने के लिए मजदूर व परिवार के सदस्यों संग सुबह ही खेतों में पहुंच गए। किसान तैयार नर्सरी से धान उखाड़कर छोटे-छोटे गट्ठर बनाने के बाद दर्जनों की संख्या में कतारबद्ध खड़े होकर धान लगाना शुरू करते हैं। इस दौरान ग्रामीण महिलाएं लोकगीत, कजरी के साथ धान की रोपाई करते हैं। राहगीर भी धान की रोपाई कर रहे लोगों के लोकगीत का आनंद लेते हैं। वहीं ऊपरी जमीन वाले किसानों को अभी बारिश का इंतजार है पर्याप्त पानी न मिलने व बारिश के कारण उनकी धान की फसल की रोपाई लेट हो रही है साजनपुर गांव निवासी किसान महेश के खेत में धान की रोपाई में जुटे परिजनों ने बताया कि धान की रोपाई करने से पहले हम खेतों को विधिवत तैयार करते हैं। किसान सनीस व अरविन्द यादव ने बताया कि अप्रैल माह में हरी खाद के लिए ढैंचा की बोआई कर जून महीने में धान की नर्सरी डाल दिया जाता है। फिर मानसून का इंतजार करने के बाद बारिश शुरू होते ही धान की रोपाई प्रारंभ हो जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें