Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsFarmers Get Relief from Pest Damage with Solar Light Traps
कीटों से बचाव को किसानों को मिलेगी सोलर लाइट ट्रैप सुविधा

कीटों से बचाव को किसानों को मिलेगी सोलर लाइट ट्रैप सुविधा

संक्षेप:

Auraiya News - किसानों को फसलों में कीट प्रकोप से राहत मिलेगी। कृषि विभाग ने सौर ऊर्जा आधारित लाइट ट्रैप की व्यवस्था शुरू की है। इससे किसानों को रासायनिक दवाओं की आवश्यकता नहीं होगी। लाइट ट्रैप की बाजार कीमत 635 रुपये है, जिसमें 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इससे किसान केवल 159 रुपये में इसे प्राप्त कर सकेंगे।

Jan 09, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

औरैया, संवाददाता। फसलों में कीट प्रकोप से लगातार होने वाले नुकसान से अब किसानों को राहत मिलेगी। कृषि विभाग ने कीट नियंत्रण को लेकर सौर ऊर्जा आधारित लाइट ट्रैप की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए किसानों को अब रासायनिक दवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि कि इस लाइट ट्रैप की बाजार कीमत 635 रुपये है, जिस पर 75 प्रतिशत यानी 476 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। अनुदान सीधे किसानों के खाते में स्थानांतरित होगा। इस प्रकार किसानों को मात्र 159 रुपये में सोलर लाइट ट्रैप उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सब्जियों के अलावा तिलहनी व दलहनी फसलों में कीट लगने पर किसान आमतौर पर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करते हैं, जिससे मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं और फसल की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोलर लाइट ट्रैप से रात में प्रकाश के आकर्षण से कीट नीचे लगे ट्रैप में गिरकर नष्ट हो जाएंगे। इसमें पानी व थोड़े डीजल का उपयोग किया जाएगा। इससे दवाओं के अंधाधुंध उपयोग में कमी आएगी। विभाग की ओर से 700 लाइट ट्रैप की व्यवस्था की गई है। किसान अपनी फसल में कीट, रोग या खरपतवार की समस्या के समाधान हेतु अपना नाम, ग्राम, ब्लॉक व जनपद का नाम और पंजीकरण नंबर (यदि उपलब्ध हो) के साथ संबंधित फोटो मोबाइल नंबर 9452247111 व 9452257111 पर भेज सकते हैं। समस्या का समाधान 48 घंटे के भीतर एसएमएस द्वारा भेजा जाएगा।