किसान यूनियन महाशक्ति का औरैया में नया जिलाध्यक्ष घोषित

Feb 28, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - किसान यूनियन महाशक्ति ने औरैया जनपद के लिए विशेष यादव को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उत्साह देखा गया। विशेष यादव ने किसानों की समस्याओं को उठाने और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने खाद, बीज, सिंचाई और फसल के उचित मूल्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने का वादा किया।

किसान यूनियन महाशक्ति का औरैया में नया जिलाध्यक्ष घोषित

कुदरकोट, संवाददाता। किसान यूनियन महाशक्ति ने औरैया जनपद के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। संगठन ने कुदरकोट थाना क्षेत्र के नगला लालजू निवासी जवर सिंह के पुत्र विशेष यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में समर्थकों और ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विशेष यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और उनका समाधान कराने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। विशेष यादव ने कहा कि वह किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खाद और बीज की उपलब्धता, सिंचाई की समस्या, बिजली आपूर्ति और फसल का उचित मूल्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों को एकजुट कर उनकी आवाज बुलंद करने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।