Auraiya News: औरैया में खेत जोत रहे किसान समेत तीन पर हमला, मुकदमा दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, औरैयाAuraiya News: गांव खोयला में किसान पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। बचाव करने आए उसके भाई और भाभी को भी गंभीर चोटें आईं। तीनों को सीएचसी दिबियापुर से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Auraiya News: थाना क्षेत्र के गांव खोयला में खेत जोत रहे किसान पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई और भाभी को भी पीटकर घायल कर दिया। तीनों को सीएचसी दिबियापुर से गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


