Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsFamily Protests After Postmortem of Suicide Victim Accuses Wife of Theft
शव पहुंचते ही हंगामा, डेढ़ घंटे रुरुगंज-कुदरकोट रोड जाम

शव पहुंचते ही हंगामा, डेढ़ घंटे रुरुगंज-कुदरकोट रोड जाम

संक्षेप:

Auraiya News - शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी वर्षा पर नगदी और जेवरात लेकर भागने का आरोप लगाया गया। युवक ने पति-पत्नी विवाद के बाद आत्महत्या की थी। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

Nov 28, 2025 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जब शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने युवक की दूसरी पत्नी वर्षा पर नगदी और जेवरात लेकर घर से फरार होने का आरोप लगाया और उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बुधवार को हुए पति-पत्नी विवाद के बाद युवक ने शाम करीब चार बजे ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। गुरुवार को शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस ने बार-बार समझाने के बाद भी परिजन व ग्रामीण नहीं माने और आक्रोशित लोगों ने रुरुगंज-कुदरकोट रोड को जाम कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर बैठकर पत्नी वर्षा की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक लगा जाम सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर बिधूना कोतवाल, कुदरकोट थाना प्रभारी, एरवाकटरा थाना प्रभारी, बेला थानाध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति शांत कराने के लिए काफी मशक्कत की। बाद में पत्नी वर्षा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और शव को सड़क से हटाया गया। पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी।