Auraiya News: थानों और पुलिस कार्यालयों में पौधारोपण, संरक्षण का संकल्प

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: - ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत छायादार, फलदार व औषधीय पौधे लगाए- पौधों की नियमित देखभाल और निगरानी के दिए गए निर्देशफोटो: 15 पौधरोपण करते पुलिस

Auraiya News: थानों और पुलिस कार्यालयों में पौधारोपण, संरक्षण का संकल्प

Auraiya News: औरैया, संवाददाता। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को जनपद के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने छायादार, फलदार तथा औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के तहत थाना एवं कार्यालय परिसरों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाते हुए लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल की जाएगी और उसे पूर्ण विकसित होने तक सुरक्षित रखा जाएगा।

उनका कहना था कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को पौधों की नियमित निगरानी और समय-समय पर उनकी देखभाल की समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।