कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

Feb 28, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - ब्लॉक अछल्दा में इफको और कृषि विज्ञान केंद्र औरैया द्वारा उर्वरक संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. राम पलट ने रबी फसलों और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर चर्चा की। डॉ. सौरभ कठेरिया ने पशु स्वास्थ्य की जानकारी दी। अंत में किसानों को कृभको सिवारिका वितरित की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

फफूंद, संवाददाता। ब्लॉक अछल्दा सभागार में इफको एवं कृषि विज्ञान केंद्र औरैया के संयुक्त तत्वावधान में उर्वरक संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती, उर्वरक प्रबंधन और पशु स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। मुख्य अतिथि डॉ. राम पलट, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र औरैया ने रबी फसलों तथा केला की उन्नत खेती पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संतुलित उर्वरक प्रयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर खाद का प्रयोग करने से उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी संभव है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सौरभ कठेरिया, पशु चिकित्सा अधिकारी अछल्दा ने पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों, उनके लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने समय-समय पर टीकाकरण और संतुलित आहार की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ब्रज विकास सिंह, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र ने की। डॉ. रश्मी यादव ने महिला किसानों को स्मार्ट खेती, प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. अंकुर झा ने फसलों को कीट व रोगों से बचाने के लिए समेकित कीट प्रबंधन तकनीकों पर प्रकाश डाला। क्षेत्राधिकारी कृभको औरैया शैलेन्द्र यादव ने तरल जैव उर्वरक, कृभको जिंक एवं कृभको सिवारिका के उपयोग और उनके लाभों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के अंत में किसानों को कृभको सिवारिका नि:शुल्क वितरित की गई। कार्यक्रम में किसानों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।