
आगरा व मैनपुरी के ध्यानार्थ
संक्षेप: Auraiya News - पैसों के विवाद में दुकानदार की हत्या, 36 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार- अजीतमल कोतवाली में इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार की हथौड़ा व बसूला से पीटकर की गई थी हत्या- अवैध संबंध में पैसों के लेनदेन में विवाद होने...
पैसों के विवाद में दुकानदार की हत्या, 36 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार - अजीतमल कोतवाली में इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार की हथौड़ा व बसूला से पीटकर की गई थी हत्या - अवैध संबंध में पैसों के लेनदेन में विवाद होने पर महिला ने अपने दो साथियों को बुलवाकर दिया घटना को अंजाम अजीतमल, संवाददाता। अजीतमल में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार सुरेंद्र शर्मा की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। अजीतमल थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपी सदाराम, सुखवीर और निर्मला को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, वसूला, लोहे की निहाई और भागने में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई।

मामले का खुलासा करते और औरैया कोतवाली में एसपी अभिषेक भारती व एडिशनल एसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि मामला 13 नवंबर की सुबह तब सामने आया, जब मृतक के बेटे हरिओम ने सूचना दी कि उनके पिता दुकान में सो रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले के शीघ्र खुलासे के लिए संयुक्त टीम गठित की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निर्मला पिछले तीन महीनों से सुरेंद्र शर्मा के संपर्क में थी और दोनों दुकान के पीछे गुप्त रूप से मिलते थे। 12-13 नवंबर की रात दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान निर्मला ने अपने साथी सदाराम और सुखवीर को बुला लिया। तीनों ने मिलकर सुरेंद्र शर्मा के सिर पर हथौड़ा, बाट और बसूले से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी स्विफ्ट कार से भाग निकले। संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भीखेपुर चौराहे के पास निर्माणाधीन नहर पुल से तीनों को दबोच लिया। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त औज़ार, कार और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस मौके पर अजीतमल कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इनसेट बरामदगी हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बसूला लोहे की निहाई स्विफ्ट कार मृतक का की पैड मोबाइल इनसेट गिरफ्तार आरोपी सदाराम, निवासी चित्राहाट, आगरा सुखवीर, निवासी करहल, मैनपुरी निर्मला, निवासी नंगला मूंग, करहल, मैनपुरी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




