Auraiya News: दो दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 95 उपभोक्ताओं की बिजली गुल

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: अछल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर वैश्य में 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले दो दिन से खराब है, जिससे 95 उपभोक्ताओं की बिजली बंद है। गर्मी में बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

Auraiya News: दो दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 95 उपभोक्ताओं की बिजली गुल

Auraiya News: अछल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर वैश्य में 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले दो दिनों से खराब पड़ा है। इससे करीब 95 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार बाबा बालकराम के घर के पास स्थापित ट्रांसफार्मर दो दिन पहले खराब हो गया था। इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बिजली बंद रहने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली न मिलने से रात में सोना मुश्किल हो गया है। मोबाइल चार्ज करने तक की समस्या बनी हुई है। लोगों ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली थी। लाइनमैन को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। यदि जांच में ट्रांसफार्मर फुंका पाया जाता है तो नियमानुसार जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsAuraiya News: दो दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 95 उपभोक्ताओं की बिजली गुल