नामावली को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज

Jan 20, 2026 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - औरैया में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित बनाने, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा।

नामावली को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज

औरैया, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के एसआईआर की प्रगति साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नामावली को त्रुटिरहित बनाते हुए मृतक, डुप्लीकेट तथा स्थानांतरित मतदाताओं को सूची से हटाना और नए मतदाताओं के नाम जोड़ना है। साथ ही मतदाताओं के विवरण नाम, आयु, पता, लिंग आदि का संशोधन करते हुए सूची को एएसडी वोटर से मुक्त करना भी लक्ष्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत 6 फरवरी 2026 तक मतदाताओं से दावे और आपत्तियां ली जाएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 3 मार्च तक नामावलियों का परीक्षण कर चुनाव आयोग से अनुमति प्राप्त होने पर 6 मार्च 2026 को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी और 01 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर फार्म-6 नए नाम, फार्म-7 विलोपन व फार्म-8 संशोधन के आवेदन आवश्यक दस्तावेज सहित संकलित करेंगे और पोर्टल पर अपलोड करेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य सहित भाजपा, बसपा, सपा व सीपीआईएम के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। सुनवाई के लिए निर्धारित स्थान व तिथि नोटिस में अंकित है ताकि मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी न हो। नोटिस उपलब्ध कराते समय बीएलओ द्वारा प्राप्तकर्ता की फोटो, पावती तथा दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दलों से अपेक्षा जताई कि वे अपने बीएलए के माध्यम से नवयुवकों के फार्म-6 तथा अन्य मतदाताओं के संशोधन हेतु फार्म-8 अधिकाधिक जमा कराएं, ताकि सही स्वरूप में आयोग को भेजा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।