ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाफफूंद में भी धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

फफूंद में भी धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

कस्बे में विजयदशमी पर्व को धूमधाम से मनाया गया।

फफूंद में भी धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSat, 20 Oct 2018 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे में विजयदशमी पर्व को धूमधाम से मनाया गया।

नगर के रामलीला मैदान में लगे विशाल दशहरा मेले में कस्बे सहित दर्ज़नों गांव के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामलीला कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद, कुम्भकर्ण वध व रावण वध लीला का आनन्द लिया। दर्शकों की भीड़ भगवान श्रीराम के द्वारा किए गए रावण वध और रावण दहन को लेकर देर शाम तक रामलीला मैदान में डटी रही।

मेले के दौरान महिलाओं और बच्चों की खासी तादाद रही। जिन्होंने मेले में लगी खेल खिलौने और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। मेला के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु शेखर अग्निहोत्री, रानू अग्निहोत्री, कृपा शंकर शुक्ला, विशाल त्रिपाठी, गोविंद अग्निहोत्री, अमरेंद्र पाल, उमेश अवस्थी, ओमबाबू तिवारी, प्रधान गोरेलाल प्रजापति, विकास मिश्रा, रविन्द्र दुबे, बड़े तिवारी, भरत अग्रवाल, अन्नी त्रिपाठी, लल्ला शुक्ला, अवनीश अवस्थी, अन्नू शर्मा आदि लोग का विशेष योगदान रहा। मेले में सुरक्षा बल मौजूद रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें