ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयादहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के गांव अमितपुर में गत 15 अक्टूबर को विवाहिता को जलाकर मार डालने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस संबंध में एसआइ विश्व प्रकाश ने बताया कि अमितपुर में...

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाMon, 27 Nov 2017 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गांव अमितपुर में गत 15 अक्टूबर को विवाहिता को जलाकर मार डालने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में एसआइ विश्व प्रकाश ने बताया कि अमितपुर में विवाहिता को जलाकर मार डालने के मामले में सुखराम निवासी पुठिया साम्हों ने मामला दर्ज कराया था, कि उसकी बेटी रुबी की दहेज को लेकर हत्या पति बलवीर व परिवारी जनों ने कर दी है। पुलिस जांच में अन्य आरोपी निर्दोष पाए गए। लेकिन बलवीर के खिलाफ धारा 306 के तहत वारंट जारी हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस उसके गांव से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें