महिला को पीट कर मायके छोड़ गए ससुरालीजन, प्राथमिकी
Auraiya News - जालौन के कंजौसा गांव की सुमन देवी ने अपने पति, सास और अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सुमन का आरोप है कि उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। उसने अपने भाई के आने के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

अयाना। जालौन जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के कंजौसा निवासी सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात को उसके साथ पति सुखराम, सास भूरी उर्फ बतासी, लालता व उनकी पत्नी रामकुमारी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गुरुवार सुबह नौ बजे पति व सास उसे मायके बीझलपुर ले आए। यहां भी सास व पति ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत करीब 20 साल पहले हो गई थी। भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है। भाई के घर आने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


