ककराही साइड लिफ्ट व सीढ़ियों का भरोसा देकर गए डीआरएम

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

दिबियापुर के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने फफूंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ककराही साइड लिफ्ट और फ्लाईओवर पर सीढ़ियों के निर्माण के लिए अनापत्ति देने का आश्वासन दिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए और स्थानीय मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने की बात कही।

ककराही साइड लिफ्ट व सीढ़ियों का भरोसा देकर गए डीआरएम

दिबियापुर, संवाददाता। प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने शुक्रवार दोपहर फफूंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ककराही साइड लिफ्ट लगाए जाने और फ्लाईओवर पर बंद रेलवे फाटक के दोनों ओर सीढ़ियां बनाने के लिए अनापत्ति देने का भरोसा दिया। विशेष निरीक्षण गाड़ी से प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे डीआरएम ने विशेषज्ञ टीम के साथ स्टेशन मास्टर कक्ष, विभिन्न श्रेणी के प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म पर सफाई, जलापूर्ति, बैठने की व्यवस्था सहित यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने डीआरएम से मुलाकात कर फफूंद स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने और फ्लाईओवर पर आवागमन के लिए रामकृष्ण नगर व लोहिया नगर साइड सीढ़ियों के निर्माण हेतु अनापत्ति देने की मांग रखी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य रेलवे बोर्ड व रेल मंत्री से पत्राचार कर चुकी हैं। अध्यक्ष ने स्टेशन से रेलवे को होने वाली आय का हवाला देते हुए यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। इस पर डीआरएम ने प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने की बात कही। साथ ही स्थानीय मांगों को देखते हुए ककराही बाजार साइड लिफ्ट और फ्लाईओवर पर सीढ़ियों के निर्माण के लिए एनओसी जारी करने के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।