Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsDM Inspects Preparations for Uttar Pradesh Day 2026 in Auraiya
उप्र दिवस के दिन सभी विभागों को लगेंगे स्टाल

उप्र दिवस के दिन सभी विभागों को लगेंगे स्टाल

संक्षेप:

Auraiya News - - तैयारियां समय से पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिया निर्देशफोटो: 10 तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश देते डीएम।औरैया, संवाददाता।जिलाधिकारी डा. इंद्रम

Jan 23, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

औरैया, संवाददाता।जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने 24 जनवरी को विकास भवन में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने स्टाल अनिवार्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टालों के लिए पूर्व से ही उत्पादों का चयन कर लिया जाए और उसी के अनुरूप कर्मचारियों को कार्य आवंटित किया जाए, ताकि आयोजन के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर मंच व्यवस्था, साउंड सिस्टम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना स्वयं तैयार करें और कार्यक्रम को दिव्य व भव्य स्वरूप में आयोजित कराया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को विकास भवन परिसर में साफ-सफाई कराने के साथ ही आगंतुकों के लिए स्वच्छ पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ककोर स्थित मैदान में जजी के चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता और समतलीकरण का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, कार्यदायी संस्था के ठेकेदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।