Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsDistrict Magistrate Dr Indramani Tripathi Warns Officials on Poor Complaint Resolution and Conducts Review Meeting
लापरवाही पर डीएम ने सीडीपीओ औरैया का वेतन रोका

लापरवाही पर डीएम ने सीडीपीओ औरैया का वेतन रोका

संक्षेप:

Auraiya News - जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण 70 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। लापरवाही के चलते सीडीपीओ का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सभी अधिकारियों को समयबद्धता और पारदर्शिता से काम करने के निर्देश दिए गए।

Nov 19, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जूम मीटिंग के दौरान विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। शिकायतों व प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि संतुष्टि प्रतिशत किसी भी स्थिति में 70 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। लापरवाही बरतने पर डीएम ने सीडीपीओ औरैया का वेतन भी रोकने की कार्रवाई की। कहा कि आमजन की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी और शासन को भी अवगत कराया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने जिम्मेदारी का निर्वहन न करने पर सीडीपीओ औरैया का वेतन रोकने के आदेश भी दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में शिथिलता दिखाने वाले संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्रों को एकत्रित कराने के लिए ग्राम पंचायतों में मुनादी/डुगडुगी कराई जाए और पंचायत भवन पर बीएलओ के साथ तैनात वालंटियर समय से कार्य पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लगातार समीक्षा करते रहें, ताकि कोई भी ग्राम पंचायत छूटने न पाए और गणना प्रपत्रों की सभी प्रविष्टियां सही, स्पष्ट और समय पर जमा हो सकें। जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन विभागों के कार्मिक और वालंटियर बूथवार तैनात किए गए हैं, उनकी उपस्थिति और कार्य की समीक्षा संबंधित विभागाध्यक्ष नियमित रूप से करें। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।