Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsDM and SP Address Public Complaints at Achilda Police Station Resolution Day
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें

संक्षेप:

Auraiya News - शनिवार को अछल्दा थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने क्षेत्रवासियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी शिकायतों की स्थलीय जांच की जाए।

Nov 08, 2025 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

थाना अछल्दा में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने कहा कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण राजस्व और पुलिस टीमों के आपसी समन्वय से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की स्थलीय जांच सभी पक्षों की उपस्थिति में निष्पक्ष रूप से की जाए और निस्तारण के बाद गवाहों व पक्षकारों के हस्ताक्षर अवश्य लिए जाएं। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कराना है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद एवं अवैध कब्जे से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित थाना प्रभारी और लेखपालों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की जांच मौके पर जाकर की जाए और रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस दौरान कुल 11 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए, जिनमें से कुछ का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। इस मौके पर तहसीलदार बिधूना शर्मानान्द्र, संबंधित थानाध्यक्ष, लेखपाल तथा बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।