Auraiya News: समय से पूरे कराएं निर्माण कार्य, गुणवत्ता से समझौता नहीं

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने धीमी चल रही परियोजनाओं की प्रगति तेज करने, समस्याओं को हल करने और गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने हर महीने निरीक्षण रिपोर्ट मांगते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात की।

Auraiya News: समय से पूरे कराएं निर्माण कार्य, गुणवत्ता से समझौता नहीं

Auraiya News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले में निर्माणाधीन विकास कार्यों की गुरुवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाने और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने विभागवार निर्धारित लक्ष्य और उसके सापेक्ष हुई प्रगति की जानकारी ली। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाया जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को चिह्नित कर तत्काल दूर किया जाए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से परियोजनाओं की प्रगति और समय सीमा की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण सामग्री और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। निर्धारित समय से पीछे चल रहीं परियोजनाओं में श्रमिक और संसाधन बढ़ाकर काम शीघ्र पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जिला स्तरीय समिति से निर्माणाधीन कार्यों का हर महीने निरीक्षण कराकर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। एक करोड़ रुपये से कम लागत वाली परियोजनाओं की स्वयं समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर योजनाओं से संबंधित सही और अद्यतन आंकड़े समय से दर्ज कराने की हिदायत दी। कहा कि प्रगति में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार समेत विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: समय से पूरे कराएं निर्माण कार्य, गुणवत्ता से समझौता नहीं