
डीएम ने बोले, एसआईआर की मैपिंग शीघ्र करें पूर्ण
Auraiya News - जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को जूम मीटिंग में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की गहन समीक्षा के साथ-साथ लंबित वादों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को जूम मीटिंग के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर, डुप्लीकेट मतदाता कार्यक्रम और शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी दायित्वों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर कार्य में शिथिलता या शिकायत की गुंजाइश न रहे। डीएम ने कहा कि एसआईआर के तहत मैपिंग का अवशेष कार्य बूथवार समीक्षा करते हुए शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन बूथों पर मृतक, स्थाई रूप से अन्यत्र निवास करने वाले या डुप्लीकेट मतदाताओं का प्रतिशत अधिक पाया जा रहा है, वहां विशेष रूप से गहन समीक्षा की जाए, ताकि सही और पारदर्शी डाटा सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी वाद अधिक समय तक लंबित न रहे। उन्होंने आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया, ताकि संतुष्टि प्रतिशत में ठोस प्रगति दिखाई दे। बैठक में डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य जिले के महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल है, इसलिए इसे तेजी और प्रभावी रूप से संपन्न कराने के लिए आमजन में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं और विभागीय दायित्वों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी भी कार्यक्रम या योजना की प्रगति में लापरवाही नहीं चलेगी और निर्धारित कार्य समय पर पूरे होने चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




