Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsDistrict Magistrate Reviews Special Electoral Revision Program Progress in Nauhli Village
जिलाधिकारी ने नौली व नगला जय सिंह में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की जांच की, लापरवाही पर नाराज

जिलाधिकारी ने नौली व नगला जय सिंह में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की जांच की, लापरवाही पर नाराज

संक्षेप: Auraiya News - जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लेते हुए बीएलओ और अन्य कार्मिकों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक प्रविष्टि की सहीता और समय पर फीडिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क और जलभराव की समस्याएं उठाईं, जिनका समाधान जल्द किया जाएगा।

Wed, 19 Nov 2025 07:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी बुधवार को ग्राम पंचायत नौली पहुंचे। उन्होंने बीएलओ और संबंधित कार्मिकों द्वारा तैयार किए जा रहे गणना प्रपत्रों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रविष्टि सही, स्पष्ट और पूर्ण हो तथा फीडिंग कार्य प्रतिदिन समय से पूरा किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ग्राम पंचायत नगला जय सिंह पहुंचे, जहां सुपरवाइजर आकांक्षा सेंगर, वर्तमान बीएलओ सौरभ मिश्रा और तत्कालीन बीएलओ अजीत कुमार द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान वर्तमान बीएलओ द्वारा कार्य में रुचि न लेने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और तत्कालीन बीएलओ अजीत कुमार को पुन: बीएलओ की ड्यूटी पर तैनात करने तथा सौरभ मिश्रा को उनके सहयोगी के रूप में लगाने के निर्देश जारी किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि बूथवार तैनात सुपरवाइजर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बल्कि सहयोगी कार्मिकों के कार्य और गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराते रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता क्षम्य नहीं होगी और शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया। ग्रामवासियों ने आवागमन वाले मार्ग पर जलभराव और टूटी-फूटी सड़क की समस्या उठाई, जिस पर डीएम ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग की अपील की और बताया कि निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 या जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम 05683-249533 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर नायब तहसीलदार अजीतमल, बीएलओ, सुपरवाइजर, ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।