जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, नकदी व ताश की गड्डी बरामद

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

दिबियापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को जुआ खेलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश की गड्डी बरामद की। सभी आरोपित दिबियापुर निवासी हैं और उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया गया है।

जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, नकदी व ताश की गड्डी बरामद

दिबियापुर, संवाददाता। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिबियापुर पुलिस ने मंगलवार को जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश की गड्डी बरामद कर आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के आगे विकास वैली की ओर जाने वाली सड़क पर एक मकान के बगल स्थित खाली स्थान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शहनवाज, संजय कुमार, राहुल सिंह, रितेश, विक्रम सिंह, नीरज, बीनू, टुनटुन गुप्ता तथा हरेन्द्र के रूप में हुई है। सभी दिबियापुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, फड़ पर लगी 6,550 रुपये की नकदी तथा जामा तलाशी के दौरान 1,250 रुपये बरामद किए। बरामदगी के आधार पर थाना दिबियापुर में मुकदमा संख्या 228/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में रितेश, विक्रम सिंह और नीरज के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जुआ अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा मारपीट एवं बलवा से संबंधित धाराएं शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल शशिकांत, अर्जुन सिंह, रामू मौर्य, प्रवीण कुमार एवं विकास कुमार शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।