दिबियापुर में जिला बदर को दबोचा

Feb 16, 2026 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - दिबियापुर पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर एक जिला बदर अभियुक्त आकाश बाबू उर्फ हनी बाबा को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अभियुक्त पिछले 6 महीनों से जिले में रह रहा था, जबकि उसे जिला बदर किया गया था।

दिबियापुर में जिला बदर को दबोचा

दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर जिले में रह रहे एक जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी अधिनियम में कार्रवाई की गई है उसके खिलाफ दिबियापुर थाने में जानलेवा हमलावा अवैध असलाह रखने के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी के न्यायालय से अभियुक्त आकाश बाबू उर्फ हनी बाबा को गत वर्ष 24 सितंबर से 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह पहचान छुपा कर जिले में ही रह रहा था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने दिबियापुर की भट्टा बस्ती से हनी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास है और दिबियापुर थाने में उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;