Auraiya News: औरैया में बूथों को सशक्त बनाने पर मंथन

हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News: दिबियापुर भाजपा मंडल की कार्यशाला में सभी बूथों का सत्यापन किया गया। विधानसभा चुनाव को मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मनाने का आह्वान किया गया। सभी बूथ अध्यक्षों को संपर्क करने और जन कल्याण योजनाओं के लाभ सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Auraiya News: औरैया में बूथों को सशक्त बनाने पर मंथन

Auraiya News: नगर पंचायत सभागार में शनिवार को दिबियापुर भाजपा मंडल की कार्यशाला में मंडल के सभी सौ बूथों की जमीनी हकीकत का भौतिक सत्यापन पदाधिकारियों की उपस्थिति जांच कर किया गया। विधानसभा चुनाव को लेकर बूथों को मजबूत बनाने पर मंथन हुआ। दिबियापुर मंडल की इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष,महामंत्री,मंडल संकल्प अभियान टोली, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।मंडल अध्यक्ष डाक्टर सर्वेंद्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता व मंडल महामंत्री अनुराग दीक्षित के संचालन में आयोजित कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अमरचंद राठौर ने मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों का सत्यापन करते हुए सत्तर फीसदी उपस्थित अंकित की।उन्होंने

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाने का आवाहन किया। प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने की थीम जनसेवा ही प्रभु सेवा होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सभी बूथों पर अनवरत चलेंगे। मंडल प्रभारी अमरचंद राठोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब थोड़ा ही समय बचा है, इसलिए सभी बूथों को चुस्त-दुरुस्त करना है। पदाधिकारियों का शीघ्र ही बूथ प्रवास भी शुरू हो जायेगा , जिसमें बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों को सभी मतदाताओं के घर घर जाकर सम्पर्क स्थापित करना है और जो भी पात्र अभी तक सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए हैं उनको लाभान्वित कराने की हर संभव कोशिश करनी है। जिला उपाध्यक्ष भाजपा इंद्रपाल सिंह पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने भी बूथों की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह गौतम, मंडल उपाध्यक्ष राजा सिंह भदौरिया,शक्ति केंद्र प्रभारी रामू पांडे, डाक्टर निश्चय कश्यप, हरिओम राजपूत मंडल उपाध्यक्ष, आशीष शर्मा, आशीष शर्मा, मनोज नायक, शिवम दुबे ,कृष्ण मोहन राजपूत ,रामकुमार, रविंद्र सिंह ,संजीव कुमार, दिनेश सिंह ,कुलदीप पोरवाल सभासद, दीपू कठेरिया, शिवम पोरवाल, राजू अवस्थी, विकास नायक, अंकित दुबे, हंसराज अग्निहोत्री, अमित बाथम, सुरेश राजावत मंडल मंत्री, चंद्रकांति मिश्रा , मुन्नी वर्मा पूर्व सभासद, सभासद श्रद्धा मनु चौहान, नीता सेंगर, प्रतिमा अवस्थी, स्वीटी कुशवाहा, अनीता गौतम, मुन्नी वर्मा के आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: औरैया में बूथों को सशक्त बनाने पर मंथन