गोवर्धन पूजा कथा के छठवें दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - ग्राम भीकम नगर में गोवर्धन पूजा कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। कथा वाचक राकेश कुमार दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह पूजा प्रकृति संरक्षण और सामूहिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में सभी ने श्रद्धा से भाग लिया और आरती में भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।

गोवर्धन पूजा कथा के छठवें दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम भीकम नगर (अरु की मड़ैया) में आयोजित गोवर्धन पूजा कथा के छठवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और पूरे परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कथा वाचक राकेश कुमार दुबे ने अपने मधुर एवं ओजस्वी वचनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, सामूहिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक है। कथा के दौरान प्रस्तुत प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कई श्रद्धालुओं की आंखें श्रद्धा से नम हो गईं। कथा पांडाल में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के अंत में विधि-विधान से आरती संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर नरेंद्र पटेल उर्फ लोकेश गुर्जर (भरतपुर वाले), अहिवरन सिंह गुर्जर, उदय वीर सिंह, सूरज सिंह, चंद्र प्रकाश गुर्जर, अजय, अंकित, अरविंद, अंकुर एवं प्रथम गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक आस्था, सौहार्द और सहयोग का वातावरण बना रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।