Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsDeva Deepawali 2023 Auraiya Temple Set to Dazzle with Lights and Fireworks
देव दीपावली पर देवकली मंदिर में जगमगाएंगे एक लाख दीप

देव दीपावली पर देवकली मंदिर में जगमगाएंगे एक लाख दीप

संक्षेप: Auraiya News - इस बार औरैया के देवकली मंदिर में देव दीपावली का आयोजन 5 नवंबर को होगा। पूरा मंदिर दीपों से रोशन होगा और आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। सुबह विशेष पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिला प्रशासन व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव मिल सके।

Tue, 4 Nov 2025 06:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

इस बार औरैया के ऐतिहासिक देवकली मंदिर में देव दीपावली का नज़ारा अद्भुत और अविस्मरणीय होने वाला है। 5 नवंबर को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पूरा मंदिर परिसर दीपों की जगमग रोशनी से आलोकित होगा और आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से चमक उठेगा। आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं, जबकि जिला प्रशासन स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है ताकि श्रद्धालु दिव्य और अलौकिक वातावरण का आनंद ले सकें। सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें बनारस से आए आचार्य और वेदाचार्य सवा लाख शिव भक्तों के साथ मंत्रोच्चार करेंगे। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगी। बनारस से आए आचार्य और वेदाचार्य सवा लाख शिव भक्तों के संग एकजुट होकर मंत्रों का जाप करेंगे। भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। शाम के समय जैसे ही सूर्यास्त होगा, पूरे देवकली परिसर में एक लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जिससे परिसर का दृश्य अद्भुत और दिव्य प्रतीत होगा। इसके बाद आगरा से विशेष रूप से बुलाए गए आतिशबाज आसमान में आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगाने पर श्रद्धालु भक्ति और उल्लास में डूब जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में मंदिर परिसर में सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव की टीम बीते तीन दिनों से लगातार साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में जुटी है। भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोई असुविधा न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आयोजन से न केवल धार्मिक आस्था और भक्ति भाव को गति मिल रही है बल्कि जिले के गौरव और पर्यटन को भी नई पहचान मिल रही है। यह देव दीपावली औरैया जनपदवासियों के लिए यादगार साबित होगी।