ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाफांसी पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

फांसी पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...

फांसी पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाWed, 09 Oct 2019 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सुभानपुर की है। संतराम मध्यम वर्ग का किसान है। उसका बेटा पंकज 20 वर्ष अपने घर में ही पंक्चर की दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि पंकज सोमवार शाम खाना खाकर सड़क के पास ही बने दूसरे मकान में सोने चला गया। और इसके बाद रात में उसकी किसी ने हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। सुबह मृतक की भाभी जब सुबह कमरे में बंधी बकरियों को छोड़ने गई तब दरवाजे का गेट खुला था। और मृतक पंकज फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। वह उसे देख चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने बताया कि पंकज बहुत ही सीधा साधा लड़का था और इसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। मृतक के चार भाइयों में से तीसरे नंबर का था। उसका बडा भाई मर्चेंट नेवी में है। उसकी मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें