Auraiya News: लड़ती भैंसों की चपेट में आई साइकिल सवार छात्रा, घायल
Auraiya News: कस्बे के पुराना अछल्दा में सड़क पर लड़ रही दो भैंसों की चपेट में आने से कक्षा 10 की छात्रा तृप्ति घायल हो गई। छात्रा साइकिल समेत गिर गई और एक भैंस उसके ऊपर से निकल गई। थानाध्यक्ष ने उसे सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने छुट्टे पशुओं को पकड़ने की मांग की।

Auraiya News: कस्बे के पुराना अछल्दा में शुक्रवार को सड़क पर लड़ रही दो भैंसों की चपेट में आने से साइकिल सवार कक्षा 10 की छात्रा घायल हो गई। टक्कर के बाद छात्रा साइकिल समेत सड़क पर गिर गई और एक भैंस उसके ऊपर से निकल गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे थानाध्यक्ष ने घायल छात्रा को सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाकर इलाज कराया। पसैया निवासी सुरजीत राजपूत की 15 वर्षीय पुत्री तृप्ति एबीआर एकेडमी में कक्षा 10 की छात्रा है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपनी सहेली छाया के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। पुराना अछल्दा के सामने सड़क पर दो भैंसें आपस में लड़ रही थीं।
छात्राओं के वहां पहुंचते ही एक भैंस ने तृप्ति की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से तृप्ति साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। इसी दौरान एक भैंस उसके ऊपर से निकल गई। इससे वह घायल हो गई। घटना के समय क्षेत्र में गश्त कर रहे थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह की नजर छात्रा पर पड़ी। उन्होंने उसे सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के बाद छात्रा की हालत सामान्य होने पर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने कस्बे की सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।


