
गुरुजी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
Auraiya News - कुदरकोट के गुरुजी इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नाटकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नशा मुक्ति पर आधारित नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिससे सामाजिक चेतना का संदेश दिया गया।
फोटो: 20 गुरुजी इंटर कालेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र के वैवाह स्थित गुरुजी इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक चले कार्यक्रमों के दौरान कॉलेज प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत कॉलेज समिति के प्रबंधक सरोज यादव एवं शिक्षकों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। प्ले ग्रुप से इंटरमीडिएट तक संचालित इस शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एक से बढ़कर एक नाटक प्रस्तुत किए। कक्षा नौ की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति पर आधारित नाटक ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए विनाशकारी है, इससे परिवार का सम्मान और भविष्य दोनों खतरे में पड़ जाते हैं। छात्राओं ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे कॉलेज परिसर को देशभक्ति और सामाजिक चेतना के भाव से भर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




