दरगाह बुखारी साहब मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज़
Auraiya News - सोमवार को मोहल्ला मेवातियान में दरगाह बुखारी साहब मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक प्रदीप यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अनुशासन और खेल भावना की अपील की। टूर्नामेंट में कई मैच हुए, जिसमें टीमों ने एक-दूसरे को चुनौती दी। आयोजकों को शुभकामनाएं दी गईं और भविष्य में ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई गई।

फफूंद, संवाददाता। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सोमवार को मोहल्ला मेवातियान स्थित दरगाह बुखारी साहब मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अनुशासन व खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। मैदान पर मौजूद वरिष्ठ समाजसेवी व प्रबंधक इज़हार अहमद खान ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल युवाओं में टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाते हैं। इस तरह के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ नई प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।
टूर्नामेंट में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बाबा का पुरवा ने भराव क्रिकेट क्लब को 22 रनों से हराया। दूसरे मैच में वाइब्रेशन वाइपर्स ने बीसीसी क्रिकेट क्लब को 36 रनों से मात दी। तीसरे मैच में शिवुपुर ने सरैया को पराजित किया। उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी मुस्लिम खान, पूर्व सभासद व समाजसेवी मुस्तकीम खान, रियाज राइन, मुन्ना सिद्दीकी, अजहर सिद्दीकी सहित अन्य मौजूद रहे। इन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट जारी रखने की प्रेरणा दी। आयोजन संचालन की जिम्मेदारी शकील खान, अयान खान मेव, फारुख खान मेव, आज़म खान मेव और आलम सलमामनी ने संभाली। वहीं मैदान व अन्य व्यवस्थाओं में अबसार खान मेव, कल्लू खान, गोलू खान, अरबाज समेत कई युवाओं की भूमिका उल्लेखनीय रही। उनके प्रयासों से मैच शांतिपूर्ण व अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


