ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयादो पक्षों में विवाद, जमकर हुई मारपीट

दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई मारपीट

थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर व जमौली में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर एक दूसरे को घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने मामले...

दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSat, 19 Jan 2019 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर व जमौली में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर एक दूसरे को घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना दिबियापुर में तहरीर दी है।

क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर निवासी प्रथम पक्ष के जय नारायण ने बताया कि वह 17 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के ही नेकराम के मकान के समीप था। उसी समय गांव के ही गोपीचंद व कैलाश एवं भूरे आ गए। और उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया उसी समय आरोपितों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसी प्रकार दूसरे पक्ष के सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह ग्राम जमौली में थे। उसी समय जय नारायण व दीपचंद्र तथा पवन निवासीगण चंद्रपुर थाना दिबियापुर आ गए। और उसके साथ विवाद कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक दूसरे के खिलाफ मामले कि रिपोर्ट दर्ज की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें