
स्मार्ट मीटर बना उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत
संक्षेप: Auraiya News - सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए समस्या बनते जा रहे हैं। अछल्दा के नीरज को 51 हजार रुपये का बिल मिला, जबकि वह मार्च से अक्टूबर तक अपने घर में नहीं थे। उन्होंने विभाग से शिकायत...
सरकार द्वारा पारदर्शिता और सटीक बिलिंग के उद्देश्य से लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। ताजा मामला अछल्दा कस्बे के हरीगंज मोहल्ले का है, जहां दीपावली पर घर लौटे एक युवक के सामने 51 हजार रुपये का बिजली बिल देखकर जैसे आसमान टूट पड़ा। हरीगंज निवासी नीरज पुत्र रामचंद्र का मार्च से अक्टूबर तक का बिजली बिल 51,896 आया है। हैरानी की बात यह है कि नीरज अपने परिवार के साथ मार्च से ही घर से बाहर थे और उस अवधि में उनके घर में बिजली का कोई उपयोग नहीं हुआ। दीपावली पर घर लौटे तो बिल देखकर उनके होश उड़ गए।
नीरज ने बताया कि बिल देखने के बाद उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हम मार्च से बाहर थे, लेकिन अब लौटे तो बिना उपयोग के 51 हजार का बिल थमा दिया गया। समझ से परे है कि आखिर यह मीटर कैसे चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटरों से जुड़े बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को घर बंद रहने या कम उपयोग के बावजूद भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। इस संबंध में एसडीओ संजीव निरंजन ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि गड़बड़ी पाई गई तो आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




