Auraiya News: सदर तहसील में आज होगा संपूर्ण समाधान दिवस
हिन्दुस्तान, औरैया
Auraiya News: 1 अगस्त को औरैया की सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी बृजेश कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दिन शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

Auraiya News: औरैया। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम शनिवार को 1 अगस्त को सदर तहसील औरैया में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी बृजेश कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे। प्रशासन ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।


