16 मई को अजीतमल तहसील में लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस
Auraiya News - शासन के निर्देशानुसार 16 मई को तहसील अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। जिलाधिकारी बृजेश कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण में भाग लेने के लिए समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

औरैया। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के तहत 16 मई को तहसील अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बृजेश कुमार करेंगे। प्रशासन की ओर से जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से तहसील अजीतमल पहुंचकर जनसमस्याओं के निस्तारण में भाग लें। समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


