Auraiya News: बैटरी चोरी के आरोपी पर कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से लगाई गुहार

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: बीघेपुर गांव के एक निवासी ने चोरी की गई ऑटो बैटरी बरामद होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई ना होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र दिया, जिसमें उसने कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: बैटरी चोरी के आरोपी पर कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से लगाई गुहार

Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के बीघेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने चोरी गई ऑटो बैटरी बरामद होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है। बीघेपुर निवासी सरनाम सिंह पुत्र राजाराम ने बताया कि 28 जुलाई को उनके घर के बाहर खड़े ऑटो से बैटरी चोरी हो गई थी। उनका कहना है कि इससे पहले भी उनके ऑटो से कई बार बैटरी और पटिया चोरी हो चुकी है, जिससे उन्हें पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर संदेह था। पूछताछ करने पर आरोपी ने बैटरी अपने एक परिचित के घर पर होने की बात स्वीकार की और वहीं से बैटरी वापस दिला दी।

पीड़ित का आरोप है कि उसने पूरे मामले की शिकायत अटसू चौकी में की, लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि बैटरी मिल गई है, अब किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद उसने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: बैटरी चोरी के आरोपी पर कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से लगाई गुहार