अग्निपीडितों की मदद को बढ़े हाथ

Feb 28, 2026 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - दिबियापुर में बेला रोड पर आग लगने से प्रभावित व्यापारियों को समाजसेवियों ने आर्थिक सहायता प्रदान की। अमन पोरवाल की मां को 70200 रुपए, चाय विक्रेता सनी तिवारी और रेडीमेड गारमेंट कारोबारी मोहित बाथम को 7100-7100 रुपए दिए गए। कुल मिलाकर 84400 रुपए की मदद एकत्र की गई।

अग्निपीडितों की मदद को बढ़े हाथ

दिबियापुर, संवाददाता। बीते दिनों बेला रोड पर आग लगने से तबाह हुए व्यापारियों को नगर के समाजसेवियों ने अपने स्तर से जुटाई गई आर्थिक सहायता दी। परचून कारोबारी अमन पोरवाल की मां संगीता देवी को 70200 रुपए के अलावा चाय विक्रेता सनी तिवारी को 7100 रुपए व रेडीमेड गारमेंट कारोबारी मोहित बाथम को भी 7100 रुपए का आर्थिक सहयोग किया गया। बता दें कि गत दो फरवरी को परचून की गोदाम में लगी आग से उक्त व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ था जिसमें अमन पोरवाल के सामने दोबारा दुकान को शुरू करने का काफी संकट था। व्यापारी अमन पिता की बीमारी से असमय मृत्यु से परेशान था।

उसके बाद नहर पुल पर सिंचाई विभाग द्वारा हटाए गए अतिक्रमण से उसका परिवार बेघर हो गया था बाद में किराए के मकान में रहते हुए उसने बेला रोड पर किराए की ही दुकान में परचून का कारोबार शुरू किया लेकिन अग्निकांड में सब कुछ लुट गया। पीड़ित की परेशानी को देखते हुए राणानगर निवासी ठेकेदार सत्येन्द्र तिवारी ने पचास हजार रुपए की मदद देते हुए इस काम में समाजसेवियों का भी आवाह्न किया। उनके अलावा अन्य सात लोगों ने भी पीड़ितों को सहयोग किया जिसमें कुल चौरासी हजार चार सौ रुपए एकत्रित हुए। गौरव सिसौदिया, सभासद कृष्णकुमार कश्यप, सभासद सुशीला पोरवाल, सभासद राहुल अम्बेडकर, एडवोकेट कमलेश पोरवाल, ब्रहमानंद गुप्ता एवं अभिलाष पोरवाल द्वारा किये गये सहयोग से सभी प्रभावित व्यापारियों ने आभार जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।