कमर्शियल सिलेंडर बंद होने से छोटे कारोबारियों पर संकट

Mar 11, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - औरैया में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में रुकावट ने स्ट्रीट वेंडरों और फास्टफूड कारोबारियों को संकट में डाल दिया है। व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द गैस सिलेंडर नहीं मिले, तो उन्हें अपने व्यवसाय बंद करने पड़ सकते हैं। गैस एजेंसियों का कहना है कि यह स्थिति अस्थायी है और प्रयास किए जा रहे हैं।

कमर्शियल सिलेंडर बंद होने से छोटे कारोबारियों पर संकट

​औरैया, संवाददाता। जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में आई बाधा ने स्ट्रीट वेंडरों, फास्टफूड का कारोबार और होटल कारोबारियों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। अगर इनको जल्द कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हुई तो इनका व्यापार या तो बंद हो जाएगा या इनको दूसरे साधनों का प्रयोग करना पड़ेगा। बुधवार को जिले की सभी गैस एजेंसियों पर दिनभर केवाईसी और सिलेंडर की बुकिंग को लेकर भीड़ रही। एक तरफ जहां दुकानदार और कैटरर्स आगामी वैवाहिक सीजन को लेकर चिंतित हैं वहीं गैस एजेंसियों का कहना है कि यह स्थिति केवल अस्थायी है और आपूर्ति शृंखला को सुचारू करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

स्ट्रीट वेंडर बोले, सिलेंडर नहीं मिले तो बंद हो जाएंगे फूड कॉर्नर्सईरान-अमेरिका युद्ध का असर जल्द ही जिले के स्ट्रीट वेंडरों और फास्टफूड कॉर्नर्स पर दिखने लगेगा। इन लोगों का कहना है कि अगर एक दो दिन में कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिले तो बंद हो जाएंगे हम लोगों का कारोबार। ​हमारी टीम ने शाम के समय औरैया के जालौन चौराहे और दिबियापुर के फूड जॉइंट्स का लाइव जायजा लिया। जालौन चौराहे पर मोमोज, बर्गर और फिंगर की ठेल लगाने वाले सुमित कुमार ने बताया कि अभी कोई दिक्क़त नहीं है। दो कमर्शियल सिलेंडर पहले से ही रखे थे। एक सिलेंडर एक सप्ताह तक चल जाता है। अगर किल्लत लम्बी चली तो लकड़ी कि भट्टी का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं एक चाट दुकानदार दिनेश ने बताया कि सिलेंडर के ना मिलने के कारण उसने टिक्की की जगह गोलगप्पे की ही दुकान लगाई। दिबियापुर में रोज की तरह स्ट्रीट वेंडर कम दिखे। दुकानदार रामू ने बताया कि गैस किल्ल्त लम्बी चली तो दुकान बंद करनी पड़ेगी। वहीं स्टेशन रोड पर नास्ता की दुकान लगाने वाले लल्ला तिवारी ने बताया कि व्यापार प्रभावित ना हो इस लिए पहले से ही कोयला और भट्टी का इंतजाम कर लिया है।​गैस एजेंसियों की स्थितिऔरैया की प्रमुख एजेंसियों पर सुबह के वक्त चहल-पहल तो दिखी, लेकिन कहीं भी भगदड़ या भारी भीड़ जैसे हालात नहीं हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि पीछे रिफिलिंग प्लांट से आवक कम होने के कारण डिलीवरी में थोड़ा समय लग रहा है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित किया जा रहा है। प्रभा गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया एजेंसी पर जो भीड़ है वह केवाईसी और रिफिल बुकिंग करने वाले लोगों क़ो है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।औरैया दिबियापुर में पीएनजी की आपूर्ति पर कोई असर नहींपाइप से घरों तक पहुंचने वाली गैस (पीएनजी) की आपूर्ति अभी सुचारु रूप से चल रही है। औरैया और दिबियापुर में पीएनजी के करीब सात हजार उपभोक्ता हैं। यहां टोरेंट कंपनी गैस का वितरण करती है। टोरेंट के टेक्निकल मैनेजर गौरव रतन ने बताया कि जिले में पीएनजी की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। उपभोक्ता संजय ने बताया कि अभी आपूर्ति ठीक है पर हम लोगों ने अभी से गैस के विकल्प की तैयारी शुरु कर दी है।ढाबों में जलने लगी भट्ठियां​गैस की किल्लत का सीधा असर हाईवे किनारे स्थित ढाबों पर दिख रहा है, जहां एक बार फिर पारंपरिक लकड़ी की भट्ठियां जलने लगी हैं। ग्रामीण इलाकों में छोटे दुकानदार अब कोयले और अंगीठी का सहारा ले रहे हैं। ककोर स्थित श्रीराम ढाबा के संचालक सदानन्द राजपूत ने बताया कि वह दो दिन से सिलेंडर के भटक रहे है। आज जब सिलेंडर नहीं मिला तो कोयला और लकड़ी लाकर ढाबे की भट्ठियों का संचालन शुरू कराया।बिना सिलेंडर काम चलाना मुश्किलएक स्थानीय होटल संचालक ने बताया, बिना कमर्शियल सिलेंडर के काम चलाना मुश्किल है। बिजली के चूल्हे इंडक्शन भारी बर्तन नहीं संभाल पा रहे, जिससे ग्राहकों को सर्व करने में देरी हो रही है। दिबियापुर के एक होटल मालिक ने बताया कि कर्मचारियों को छुट्टी पर तो नहीं भेजा जा रहा है। अगर सिलेंडरों की आपूर्ति ऐसी ही रही तो लकड़ी या कोयले से चलने वाली भट्ठियों का सहारा लिया जायेगा।​वैवाहिक आयोजनों पर सायाशादियों का सीजन करीब आते ही गेस्ट हाउस संचालक और कैटरर्स अपनी बुकिंग्स को लेकर परेशान हैं। अजीतमल के एक गेस्ट हाउस संचालक यतीश ने बताया कि यदि 2-3 दिनों में स्थिति सामान्य नहीं हुई, तो बड़े आयोजनों के मेन्यू और सर्विस पर इसका असर पड़ना तय है। वहीं कैटरर्स राजू गुप्ता ने बताया है सिलेंडरों की किल्ल्त की जानकारी सम्बंधित आयोजकों क़ो दे दी है। गैस के विकल्प की तैयारियां शुरू कर दी हैं।वर्जनजनपद में गैस की कोई किल्लत नहीं है। कुछ तकनीकी कारणों से आवक में मामूली देरी हुई है, जिसे अब दुरुस्त कर लिया गया है। उपभोक्ताओं और व्यापारियों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। हम कालाबाजारी पर भी पैनी नजर रख रहे हैं। यदि कोई एजेंसी संचालक या बिचौलिया निर्धारित दर से अधिक वसूली करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारीहिन्दुस्तान लाइवफोटो: 30 दिबियापुर में औरैया रोड पर लगने वाली स्ट्रीट वेंडर की दुकानें रोज की तुलना में आज कम लगी। 31 फफंूद रोड पर खाली पड़ी फूड स्ट्रीटगैस की किल्लत ने छीनी स्ट्रीट वेंडर्स की मुस्कानऔरैया। औद्योगिक नगरी दिबियापुर के जायके पर इन दिनों गैस की किल्लत का ग्रहण लगा हुआ है। बुधवार शाम जब हमारी टीम ने नगर के दो सबसे व्यस्त इलाकों का जायजा लिया, तो वहां की तस्वीरें रोज से अलग थीं। कमर्शियल गैस की आपूर्ति ठप होने से न केवल व्यापार प्रभावित है, बल्कि दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।​स्थान 1: औरैया रोड (स्ट्रीट फूड हब)​समय: शाम 6:30 बजेऔरैया रोड पर स्थित चाउमीन और मोमोज के ठेलों पर शाम के वक्त भीड़ रहती थी, लेकिन आज यहां बेहद कम ग्राहक दिखे। तीन चार स्ट्रीट वेंडर्स ने अपनी दुकानें आज खोली ही नहीं।​दो दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहा हूं। हर बार कल आना कहकर लौटा दिया जाता है। आज मजबूरी में घर से छोटा घरेलू सिलेंडर लाया हूं, जो कि रिस्की है, लेकिन पेट का सवाल है।आकाश, फास्टफूड विक्रेता​गैस नहीं है तो चटनी और मोमोज कैसे पकाएं? आज केवल आधा काम हुआ। अगर कल सिलेंडर नहीं मिला, तो दुकान बंद करनी पड़ेगी। कुछ साथी तो आज ही दुकान बंद कर गए।राजेश, मोमोज विक्रेता​स्थान 2: फफूंद रोड दिबियापुर​समय: शाम 7 बजेनगर का सबसे व्यस्त चौराहा, जहां रात 10 बजे तक दुकानें पर ग्राहकों की भीड़ बनी रहती है, वहां आज भट्ठियां धीमी आंच पर हैं।हमारी खपत रोजाना दो कमर्शियल सिलेंडरों की है। पिछले कुछ दिनों से सप्लाई चेन पूरी तरह टूटी हुई है। लगता है अगर सिलेंडर नहीं मिले तो एक दो दिन में दुकान बंद कर घर जाना पड़ेगा। ब्लैक में सिलेंडर नहीं मिल रहा है।अमित, फूड कार्नरअगर सिलेंडर की यही स्थिति रही तो कोयले की अंगीठी का सहारा लेना पड़ सकता है। पिछले कुछ दिनों से सप्लाई चेन पूरी तरह टूटी हुई है। ऐसे में धंधा कैसे चलेगा।सुशांत, फास्ट फूड विक्रेता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।