ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयागणपति बप्पा मोरया की आस्था में डूबा शहर

गणपति बप्पा मोरया की आस्था में डूबा शहर

जिले में गणेश महोत्सव को लेकर घरों में पूजन अर्चन जारी है। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। रात को भजन कीर्तन हुए। आर्य नगर में अखंड पाठ किया...

गणपति बप्पा मोरया की आस्था में डूबा शहर
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाThu, 27 Aug 2020 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में गणेश महोत्सव को लेकर घरों में पूजन अर्चन जारी है। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। रात को भजन कीर्तन हुए। आर्य नगर में अखंड पाठ किया गया।

गणेश महोत्सव के छठवें दिन लोगों ने भगवान गणेश का पूजन अर्चन किया। कहीं पर खीर पूड़ी का भोग लगाया गया तो कहीं पर उनकी प्रिय मिष्ठान मोदक का भोग लगाया गया। गणपति का पूजन आदि कर गणपति बप्पा की आरती उतारी गई। घरों में महिलाएं देर रात तक भक्ति गीत गाती रही। जिन घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है वहां सुबह शाम उनका श्रृंगार भी किया जा रहा है। पुलिस लाइन में मंगलवार से अखंड पाठ शुरू किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन कीर्तन भजन भी किए जा रहे हैं। बघाकटरा में गीता चतुर्वेदी व भीखमपुर में लक्ष्मी देवी के घर भी गणपति का पूजन चल रहा है। विनीता पांडे के यहां भी सुबह शाम गणपति बप्पा का पूजन अर्चन किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें