मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को कंबल व ऊनी वस्त्र बांटे
Auraiya News - औरैया में मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा समिति ने अटल आश्रय गृह में जरूरतमंदों को कंबल और ऊनी वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार पुरवार ने की, जबकि अनूप कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बुजुर्गों को ऊनी वस्त्र देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान समाज के कई सदस्यों को सम्मानित किया गया।

औरैया, संवाददाता। एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को अटल आश्रय गृह में जरूरतमंदों और निराश्रित लोगों को कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। वितरण के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता रहे, जबकि आयोजन की अध्यक्षता अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल राष्ट्रीय महासभा औरैया इकाई के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार ने की। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने जरूरतमंद बुजुर्गों को ऊनी वस्त्र और कंबल वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके बाद सभी को जलपान कराया गया।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने मकर संक्रांति का महत्व बताते हुए कहा कि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना इस पर्व का प्रतीक माना गया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने असुरों का संहार कर प्राणियों को आतंक से मुक्ति दिलाई थी। मुख्य अतिथि अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा संचालित नेकी की दीवार जैसे प्रयासों से जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव में बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने संगठन की जनहित गतिविधियों को सराहनीय बताया। अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार पुरवार ने कहा कि मानव सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। कार्यक्रम में समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप सहित सामाजिक कार्यों में अग्रणी सदस्यों को माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, एकता गुप्ता, अनुपम पोरवाल, रजनी पोरवाल, प्रभा गहोई, शांति गुप्ता, अनीता पोरवाल, साधना पुरवार, सीता पोरवाल, स्वाति गुप्ता समेत एक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा राकेश गुप्ता, विनय पुरवार, बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, हिमांशु दुबे, डॉ. एसएस परिहार, शिक्षक मोहित पोरवाल, दीपक सोनी, संजय अग्रवाल, समाजसेवी एलएन गुप्ता, नरेश चंद्र शिवहरे, शिक्षक अमित गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट सहित करीब एक सैकड़ा लोग शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



