कुदरकोट चौराहे पर दिनभर हंगामा, किराये को लेकर विवाद

Feb 08, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - - डग्गामार वाहनों के चालक परिचालक यात्रियों के साथ करते हैं दबंगई, पुलिस रहती है नदारदफोटो: 4 यात्रियों के साथ अभद्रता करते चालक परिचालक।कुदरकोट, संवा

कुदरकोट चौराहे पर दिनभर हंगामा, किराये को लेकर विवाद

कुदरकोट, संवाददाता। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पूरे दिन अव्यवस्था और हंगामे का माहौल बना रहा। पहले ऑटो चालक और महिला यात्री के बीच किराये को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कई ऑटो चालक मौके पर इकट्ठा हो गए। शाम होते-होते निजी बस चालक और यात्री के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। हैरानी की बात यह रही कि दोनों घटनाओं के दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भरथना से बिधूना ले जाने की बात कहकर ऑटो चालक ने महिला यात्री को बैठाया, लेकिन बीच रास्ते कुदरकोट में ही उतार दिया। महिला का आरोप है कि 30 रुपये किराये के बजाय उससे 40 रुपये वसूल लिए गए।

इस बात को लेकर चौराहे पर कहासुनी शुरू हो गई और देखते-देखते कई ऑटो चालक अपने वाहन लेकर वहां जमा हो गए। काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा, बाद में स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में दूसरे जनपदों के ऑटो बिना परमिट के धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे रोजाना विवाद की स्थिति बनती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में यह वाहन संचालित हो रहे हैं और पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती। इसी दिन शाम को चौराहे पर एक निजी बस चालक और यात्री के बीच किराये व बैठने को लेकर कहासुनी हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि वीडियो कुदरकोट मुख्य चौराहे का ही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौराहा कस्बे का सबसे व्यस्त स्थान है, इसके बावजूद वहां पुलिस की नियमित गश्त नहीं होती। दिनदहाड़े झगड़ा और मारपीट होने के बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इससे कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है और उन्होंने चौराहे पर स्थायी पुलिस व्यवस्था तथा अवैध वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।